📚आज के उत्तर 📚क्र 627
धार्मिक पहेलियाँ-२
उत्तर आज शाम तक देना है आपको
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
१. हार जीत का खेल कहाता, नरको में निश्चित ले जाता।
व्यसन बड़ा है यह दुखदाई, नाम बताओ मेरे भाई।।
उत्तर -जुआ सट्टा
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
२. तीर्थक्षेत्र जो सबसे न्यारा, आदिप्रभु जी का मिले सहारा।
रत्नमयी प्रभु चन्द्र विराजे, गुफा में दर्शन कौन करावे।।
उत्तर -चाँदखेड़ी
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
३. बुद्धि को है भ्रष्ट बनाता, घर भर में दुख दारिद्र लाता।
भूल इसे तुम कभी न छूना, नाम व्यसन का बताओ जूना ।।
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
४. नेमिनाथ ना राजुल ब्याहा, चलना मोक्षमार्ग पर चाहा।
मोक्ष कहाँ से उनने पाया, दूजा नाम भी बताओं भाया।।
उत्तर -गिरनार
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
५. उपसर्ग परीषह जिनने जीते, ज्ञानामृत को जो नित पीते।
प्रथमाचार्य जिन्हें सब कहते, नाम बताकर इनाम जीते।।
उत्तर -शांतिसागर जी महाराज
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
६. बाहुबली की अतिशयकारी, प्रतिमा देखो बड़ी निराली।
किसने कब प्रतिमा बनवाई, दक्षिण प्रान्त में है पधराई।।
उत्तर -राजा चामुंडराय
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
७. गगन में देखो जिनका यान, चमक से होती है पहचान।
देव कौन से वे कहलाते, कभी—कभी वे यहाँ भी आते।।
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
८. पंचम चक्रवर्ती कहलाते , इन्द्र भी जिनको शीश झुकाते।
चक्रवर्ती का नाम बताओ, पुण्य कमाओ पाप खपाओ।।
उत्तर -शान्तिनाथ भगवान
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
९. मूकमाटि महाकाव्य कहाता, अदभुत अनुपम ज्ञान कराता।
रचना किनकी नाम बताओ, पढ़कर जीवन सफल बनाओ।।
उत्तर -आ.विद्यासागर जी
  👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
१०. नगर बनारस खुशियाँ छाई, घर—घर देखो बजी बधाई।
जनमें कौन से हैं तीर्थंकर, पुण्यशाली वे सर्वहिंतकर।।
उत्तर -पारसनाथ
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
आपका जो भी धार्मिक ग्रुप है हमे जोड़ ले