भगवान ऋषभदेव के दर्शन करने ऋषभांचल मे प्रकट हुए नागराज

13 Oct, 2016 प्रातः 9:18 बजे नागराज भगवान ऋषभदेव के दर्शन करने ऋषभांचल मे प्रकट हुए। ऋषभांचल के मंदिर के गर्भगृह की चौकी के ऊपर  फन फैला कर भगवान ऋषभदेव के दर्शन किये। 11 अक्टूबर 2016 के ब्रह्ममहूर्त मे माँ श्री कौशल को स्वपन मे ही नागराज ने दर्शन दिये अौर नागराज ने कहा मै दो दिन बाद फीर आऊंगा आज दो दिन के बाद नागराज ने ऋषभांचल मे भगवान ऋषभदेव के दर्शन के लिए आये उस समय माँ का आहार चल रहा था। तभी किसी महानुभाव ने बताया की मंदिर के गर्भगृह मे चौकी पर नागराज फन फैलाकर भगवान के दर्शन कर रहे है। आधे घण्टे बाद वह वहाँ से शांत मुद्रा मे चल कर शांति से गुलक के नीचे बैठ गये फिर कुछ समय बाद मंदिर की पक्रिमा मे चले गये। पहले भी समय - समय पर नाग अपने जोडे के साथ ऋषभांचल मे कई बार दिखते रहे है अौर कई बार नेवला अौर नाग यहाँ पर बैर-भाव त्याग कर मैत्री के साथ रहते दिखे है पर स्वपन मे आकर दो दिन बाद प्रकट होना बहुत खास बात है। अभी इस समय 9:00 बजे भी नागराज मंदिर मे फन फैलाये शांत भाव से बैठे हुए है।