उज्जैन में अतिशय!!!!उज्जैन में श्री पार्श्वनाथ पंचायती दिगम्बर मंदिर पुरानी सब्जी मंडी फ्रीगंज में विराजित वीतराग वैज्ञानिक संत उपाघ्याय श्री निर्भय सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशिर्वाद से अहमदाबाद से आई हंसा बहिन और उनकी टीम द्वारा पारसनाथ भगवान की 150 kg. जिन प्रतिमा का निर्माण 75 kg. शुद्ध घी और नारियल की रस्सी से पहाड़ के बीच 4 फिट ऊँची प्रतिमा का निर्माण किया।व आज 11 सितम्बर रविवार को प्रतिमा का सुबह 10:30 पर लोकापर्ण किया गया।निर्माण के बाद प्रतिमा पर निरन्तर ठंडा जल प्रवाहित किया जायेगा। आज धुप दशमी पर अनेक श्रावकों को दर्शन लाभ मिल रहा है
you may also like

