🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹

*👨🏻👉🏿 क्या है अध्यात्म, आओ जानें ----*

*अध्यात्म- आत्मा का अध्ययन।*

*🙏👉🏿 अपने स्वरूप को जानना ही सही अर्थ में अध्यात्म कहलाता है। आत्मा को शरीर और मन से अलग जानना ही अध्यात्म है।*

*🙏👉🏿 आत्मा ही मन रूपी घोड़े पर सवार होकर इस शरीर को नियंत्रित करता है। आत्मा इन्द्रियों के द्वारा संसारिक विषयों को ग्रहण कर मन के द्वारा मनन कर अंहकार और संस्कार के रूप में अर्जित करता है। अंहकार आत्मा को संसार से जोड़ते हैं और संस्कार ईश्वर से। मन के इस मंथन को भलिभाँति समझ लेना ही अध्यात्म है।*

*🙏👉🏿 ईश्वर द्वारा रचित इस संसार को छोड़कर सिर्फ भगवा वस्त्र धारण कर लेना अध्यात्म नहीं।*

*🙏👉🏿 इन संसारिक सुखों और दुःखो को भोगते हुए ईश्वर के कहे अनुसार कर्म करते हुए, उस ईश्वर को जानना ही अध्यात्मिकता है।*

*🙏👉🏿 आत्मा को प्राप्त पंचतत्विय स्थूल शरीर की महत्वत्ता को जानना, इन्द्रियों पर नियंत्रिण करना, सूक्ष्म शरीर की विशालता को समझना, वेदों के ज्ञान को ग्रहण करना, दृष्टा बन देखना, ईश्वरीय मार्ग पर चलना ही अध्यात्मिकता है।*

*🙏👉🏿 मैं कौन हूं? मैं शारीरिक नाम से भिन्न आत्मा हूँ इस परम सत्य को जान लेना ही अध्यात्म की पहली सीढ़ी है। इसी सीढ़ी पर निरंतर चढ़ते हुए आत्मा मोक्ष को प्राप्त करता है।*

🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹