18 फ़ीट ऊँची काले रंग की बाहुबली भगवान की प्रतिमा ब्रह्मागिरि पहाड़ पर विराजमान है, 2009 में शीतल नाथ भगवान की प्रतिमा ,मन्दिर में विराजमान की गई है |
ब्रह्मगिरि - श्री ब्रह्मदेव मंदिर के बराबर से ब्रह्मगिरि एक छोटी पहाड़ी है।इस पहाड़ी पर भगवान बाहुबली का एक मंदिर हैं। मंदिर के मुख्य देवता के रूप में भगवान बाहुबली की 18 फुट ऊंची मूर्ति है। बाहुबलीभगवान की प्रतिमा के आसपास 18 इंच की 24 तीर्थंकरों की प्रतिमा एक पंक्ति में पद्मासन में विराजित है | इस मंदिर में बाहर से देखने से एक बहुत ही अनोखी बात नजर आती है , एक ही संगमरमर के टुकड़े से बनी 24 तीर्थंकरों के पैरों के छापों का एक संग्रह है। यह अपनी तरह की बहुत अनोखी है और बहुत मुश्किल से ही जैन मंदिरों में पाया जाता है।